Cinema

Aashiqui 3 | कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए लीडिंग लेडी की तलाश जारी, टीम ने बयान जारी कर दी जानकारी | Navabharat (नवभारत)


Aashiqui 3

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने प्रशंसकों को एक के बाद एक फिल्मों के लुफ्त उठाने का मौका दे रहे है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) का ऐलान हुआ है। जिसका निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। हालांकि, अब तक इस फिल्म के लिए कोई लीड एक्ट्रेस नहीं मिली है। जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि इस फिल्म में कास्टिंग एक्ट्रेस को लेकर कई अफवाहें भी सामने आई थी।

जिसपर फिल्म की टीम ने बयान जारी कर अफवाहों पर विराम लगा दिया है। लीड एक्ट्रेस को लेकर अफवाहे थी कि इस फिल्म में जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए अभी तक कोई लीडिंग लेडी फाइनल नहीं हुई है… टीम ‘आशिकी 3’ ने लीडिंग लेडी की कास्टिंग के बारे में एक बयान जारी किया है।

यह भी पढ़ें

लीडिंग लेडी की तलाश अभी भी जारी है… हम चाहते हैं कि जितनी जल्दी हो सके प्रशंसकों के साथ समाचार साझा करें।’ बता दें कि अफवाहों के बाद टी-सीरीज के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अफवाहों पर विराम लगाया। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आशिकी 3’ का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुकेश भट्ट साथ मिलकर कर रहे हैं।