
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) का ट्रेलर कल यानी 8 सितंबर को रिलीज होने वाला है। जिसकी जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने इस फिल्म से जुड़ा एक नया दमदार पोस्टर शेयर कर दिया था। फैंस भी इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक और बड़ी गुड न्यूज दी हैं।
उन्होंने बताया कि उनके बताए गए ऑप्शन को फॉलो करने वाले फैंस इस फिल्म का ट्रेलर एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज से पहले देख सकेंगे। जिसके लिए प्रशंसकों को कुछ बड़ा या कठिन नहीं करना है। बस उन्हें ऋतिक रोशन के द्वारा बताए गए विक्रम वेधा पोज में तस्वीरें निकालकर विक्रम वेधा पोज हैशटैग के साथ अपनी तस्वीर शेयर करना है। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि विक्रम वेधा की टीम ने यह फैसला किया है कि इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले कुछ खास फैंस इस फिल्म का ट्रेलर एक्सक्लूसिव तौर पर देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें
अभिनेता ने वीडियो में आगे कहा कि इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए फैंस को विक्रम वेधा पोज में अपनी तस्वीर विक्रम वेधा पोज हैशटैग के साथ शेयर करना है। उन्होंने वीडियो पोज का एंगल भी बताया है। इस खबर से फैंस काफी खुश है। फैंस के पास इस अवसर के लिए सिर्फ आज तक का ही समय है क्योंकि कल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ खास स्थानों पर ट्रेलर रिलीज डेट से पहले एक्सक्लूसिव प्रीव्यू होगा। जिसमें मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, नई दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, दुबई, बेंगलुरु और कोलकाता शामिल है। बता दें कि फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।





