Cinema

Happy Birthday Radhika Apte | राधिका आप्टे का आज है 36वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें | Navabharat (नवभारत)


Happy Birthday Radhika Apte

Photo – Instagram

मुंबई : राधिका आप्टे (Radhika Apte) का जन्म 7 सितंबर 1985 को वेल्लोर (Vellore), तमिलनाडु (Tamil Nadu), में एक मराठी भाषी परिवार में हुआ था। यह एक इंडियन एक्ट्रेस हैं। जो हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी दिखाई देती हैं। उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अदाकारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज फिल्म ‘लाइफ हो तो ऐसी’ से की थी। राधिका आप्टे की पहली मुख्य भूमिका की बंगाली सामाजिक नाटक ‘अंतहीन’ है जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

राधिका आप्टे जब पैदा हुई थी तो उसके माता-पिता क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, वेल्लोर में डॉक्टर के रूप में पढ़ रहे थे और साथ ही काम भी कर रहे थे। उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे बाद में एक न्यूरोसर्जन और सह्याद्री अस्पताल, पुणे के अध्यक्ष बने। वह पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से अर्थशास्त्र और गणित में स्नातक हैं। अभिनेत्री ने पुणे में आठ साल तक कथक प्रतिपादक रोहिणी भाटे के यहां प्रशिक्षण ली और वो पुणे में एक थिएटर में शामिल हो गई। बाद में वो फिल्मों में शामिल होने के लिए मुंबई जाने का फैसला की। हालांकि, कुछ महीने बाद, एक्ट्रेस मुंबई में अपने अनुभव से निराश होकर पुणे अपने परिवार के पास वापस लौट आई।

यह भी पढ़ें

राधिका आप्टे ने साल 2015 में बॉलीवुड फिल्म ‘बदलापुर’, ‘कॉमेडी हंटर’, और जीवनी फिल्म ‘मांझी – द माउंटेन मैन’ में सहायक भूमिका के रूप में काम की। जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई। अभिनेत्री ने एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’, थ्रिलर सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ और हॉरर मिनी सीरीज ‘घोल’ में अभिनय किया जो ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। राधिका आप्टे की तमिल एक्शन फिल्म ‘कबाली’, है जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। राधिका आप्टे ने लंदन के संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से साल 2013 में शादी की। राधिका आप्टे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के खिलाफ भी आवाज उठा चुकी है। उन्होंने भारत में मीटू आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद था कि अगर उद्योग जगत की पर्याप्त बड़ी हस्तियों ने भाग लिया तो यह एक बदलाव ला सकता है। राधिका आप्टे आप के सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी अधिक फैन फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.