Movie Review

Ranbir Kapoor On Boycott Trend | ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज से पहले बॉयकॉट ट्रेंड पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘इस कारणों के चलते शमशेरा हुई फ्लॉप…’ | Navabharat (नवभारत)


‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज से पहले बॉयकॉट ट्रेंड पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘इस कारणों के चलते शमशेरा हुई फ्लॉप…’

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अभिनीत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) रिलीज होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। इस फिल्म को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है। वैसे आपको बता दें, रणबीर-आलिया भले ही इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में बिजी हो लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट  ‘ब्रह्मास्त्र’ और बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड होता दिखाई दे रहा हैं। इसके चलते इसका सीधा असर बॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्मों पर पड़ता दिखाई दे रहा हैं। इस बीच रणबीर बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। 

मीडिया से बातचीत करते हुए रणबीर कपूर ने कहा- ‘आखिरकार, फिल्म तभी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी जब दर्शक इसे पसंद करेंगे। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म की कहानी कितनी अच्छी है।’ पिछली रिलीज फिल्म शमशेरा का उदाहरण देते हुए अभिनेता ने आगे कहा – ‘फिल्म शमशेरा फ्लॉप रही क्योंकि उस फिल्म का कंटेंट अच्छा नहीं था। दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई।’ रणबीर ने आगे कहा, ‘अगर आप अच्छी फिल्म करते हैं, अच्छा कंटेंट करते हैं, अगर दर्शक मनोरंजन महसूस करते हैं, तो निश्चित रूप से सिनेमाघरों तक दर्शक फिल्म देखने के लिए दौड़ेंगे।’

यह भी पढ़ें

 

बात अगर ‘ब्रह्मास्त्र’ की करें तो, इस फिल्म में णबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी अहम लेकिन छोटे किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में बड़े पर्दे पर हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है।