
मुंबई : देश में हर तरफ गणेशोत्सव (Ganeshotsav) का त्योहार चल रहा है। जिसमें कई सेलेब्स के भी घर बप्पा पधारे हैं। वहीं बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) नाना पाटेकर (Nana Patekar) के पुणे स्थित आवास पर गणपति विराजमान हैं। नाना पाटेकर से मुलाकात करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीते बुधवार को उनके घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अभिनेता से मुलाकात की साथ ही उनके घर में स्थापित बप्पा का आशीर्वाद भी लिया।
सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने इस मुलाकात की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ कलाकार नाना पाटेकर के घर सिंहगढ़ की तलहटी में डोंजे गांव पहुंचा। उनके घर में स्थापित श्री गणराय के दर्शन किया। इस मौके पर नाना पाटेकर से विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।’
यह भी पढ़ें
अभिनय क्षेत्रात आपली वेगळी ओळख निर्माण करणारे ज्येष्ठ अभिनेते @nanagpatekar यांच्या सिंहगडाच्या पायथ्याशी असलेल्या डोणजे गावातील घरी उपस्थित राहून त्यांच्या घरी स्थापना करण्यात आलेल्या श्री गणरायाचे दर्शन घेतले. यावेळी नाना पाटेकर यांच्यासोबत विविध विषयांवर गप्पाही रंगल्या. pic.twitter.com/b4BsXBgMFd
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 7, 2022
वहीं NCP के वरिष्ठ नेता अजित पवार भी आज नाना पाटेकर के आवास पर पहुंचकर अभिनेता से मुलाकात किए साथ ही उन्होंने गणपति बप्पा का दर्शन भी किया और वो नाना पाटेकर के फॉर्म हाउस पर भी गए। उन्होंने भी अपने इस मुलाकात की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
अभिनेते नाना पाटेकर यांच्या पुण्याच्या डोणजे येथील निवासस्थानी आज भेट दिली. गणपती बाप्पांचे मनोभावे दर्शन घेत शेतकरी बांधव व सर्व नागरिकांच्या सुख-समृद्धीसाठी प्रार्थना केली. यनिमित्तानं नाना पाटेकर यांच्या फार्म हाऊसच्या परिसरात फेरफटका मारला. pic.twitter.com/zVrMxlHVt9
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) September 8, 2022
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज पुणे के डोंजे में अभिनेता नाना पाटेकर के आवास का दौरा किया। उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर किसानों और सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस मौके पर नाना पाटेकर के फार्म हाउस का भी भ्रमण किया।’




