
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) जयदीप अहलवात (Jaideep Ahlawat) इन दिनों अपना वेकेशन मनाने दुबई पहुंचे है। जहां से वो अपना वीडियो शेयर कर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो दुबई में स्काई डाइविंग करते नजर आ रहे हैं। वो काफी खुश है। उन्होंने अपने वीडियो में दुबई की एक झलक भी दिखाया है। जयदीप अहलवात ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘क्या अनुभुती है प्रत्येक व्यक्ति को इसे जीवन में कम से कम एक बार अवश्य करना चाहिए।
5 महीने के लंबे व्यस्त कार्यक्रम से पहले … यह एक अच्छी तरह से योग्य छुट्टी है।’ उनके इस वीडियो को अब तक 13 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। जयदीप अहलवात आखिरी बार हिंदी वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी नजर आई थी।
यह भी पढ़ें
पिछले दिनों जयदीप अहलवात एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ किसी अनटाइटल फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे। इसके साथ ही वो फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।





