
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) काजोल (Kajol) ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ी गुड न्यूज दी है। 90 दशक की अभिनेत्री अब तक कई फिल्मों में सफल अभिनय कर चुकी हैं। अब वो ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार है। अभिनेत्री ओटीटी वेब सीरीज ‘द गुड वाइफ: प्यार, कानून, धोखा’ में अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी।
इस सीरीज से उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है। काजोल ने अपने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। इस सीरीज में वो एक एडवोकेट के किरदार में नजर आएंगी। काजोल ने अपने फर्स्ट लुक को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘प्यार, कानून, धोखा – ‘द गुड वाइफ’ की लड़ाई हॉटस्टार स्पेशल द गुड वाइफ, जल्द आ रही है।’
यह भी पढ़ें
सुपर्ण वर्मा ने इस सीरीज का निर्देशन किया है। हालांकि, अब तक इससे अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस खबर से काफी खुश है। प्रशंसकों को काजोल का फर्स्ट लुक बेहद पसंद आया है। वो इस सीरीज को देखने के लिए काफी उत्साहित है।





