Movie Review

Mirzapur 3 Web Series | लखनऊ में शुरू हुई  ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग, अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने दिया अगला शेड्यूल का अपडेट | Navabharat (नवभारत)


लखनऊ में शुरू हुई  ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग, अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने दिया अगला शेड्यूल का अपडेट

मुंबई: दिल्ली क्राइम सीजन 2 (Delhi Crime Season 2) की सफलता के बाद पावरहाउस परफॉर्मर रसिका दुगल (Rasika Dugal) ने नवाबों के शहर लखनऊ में मिर्जापुर के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। रसिका को मिर्जापुर के दोनों सीज़न में बीना त्रिपाठी की भूमिका के लिए बहुत प्यार मिला है और अब वह तीसरे सीज़न में अपनी भूमिका फिर से निभाने के लिए तैयार है। कुछ समय पहले, वर्सटाइल एक्टर रसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें नेटिज़न्स को सूचित किया गया कि उन्होजे सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। रसिका कहती हैं, “लखनऊ में शूटिंग हमेशा मज़ेदार होती है, शहर की एनर्जी उत्साहजनक होती है। मैं हमेशा मिर्जापुर की शूटिंग के लिए तैयार रहती हूं। मेरे लिए मिर्ज़ापुर के सेट पर लौटना घर वापसी जैसा है। मैं लखनऊ के फेमस डिशेस और एक वंडरफुल शूटिंग के एक्सपीरियंस का इंतजार कर रही हूँ। “

यह भी पढ़ें

 

मिर्जापुर सीजन 3 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा और ईशा तलवार भी हैं, और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रसिका की आने वाले प्रोजेक्ट में अधुरा, स्पाइक, लॉर्ड कर्जन की हवेली और फेयरी फोक शामिल हैं।

Leave a Reply