Cinema

Brahmastra First Review | सामने आया ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला रिव्यू, आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस के सामने फीके पड़े रणबीर कपूर? | Navabharat (नवभारत)


सामने आया ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला रिव्यू, आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस के सामने फीके पड़े रणबीर कपूर?

मुंबई: डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) रिलीज होने में अब बीएस कुछ दिन बचे है। इसी बीच खबर आई थी कि  इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। पहले तीन दिनों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है। ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज से पहले फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आया है। ओवरसीज सेंसर बोर्ड (Overseas Censor Board) के सदस्य उमर संधू ने सेंसर रूम में फिल्म देखी इसके बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ की समीक्षा की है। 

‘ब्रह्मास्त्र’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा करते हुए उमर संधू ने लिखा, ‘फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) काफी कंफ्यूज लग रहे हैं। उसे यह भी नहीं पता कि क्या हो रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय दिखने में काफी बिंदास नजर आती हैं और उनकी अदाकारी काफी दमदार है। अमिताभ बच्चन पूरी शान में हैं। यह दुख की बात है कि उन्हें कम फुटेज मिला है।’

उमर संधू ने अगले ट्वीट में लिखा कि, ‘बॉलीवुड में फंतासी एडवेंचर फिल्में दुर्लभ हैं। आप अयान मुखर्जी को ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। फिल्म की पटकथा और कहानी काफी औसत है और कभी-कभी खराब भी। इस फिल्म के लिए उमर संधू ने 2.5 स्टार दिए हैं’।

यह भी पढ़ें

 

इस बीच, हालांकि भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘ब्रह्मास्त्र’ में बहुत मेहनत की गई है, लेकिन लंबे समय से पैसा पानी की तरह बह गया है। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.