Movie Review

Thank God First Look | अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ ट्रेलर का इंतजार हुआ खत्म, सिद्धार्थ मल्होत्रा-रकुल प्रीत सिंह के साथ दमदार किरदार में आएंगे नजर | Navabharat (नवभारत)


अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ ट्रेलर का इंतजार हुआ खत्म, सिद्धार्थ मल्होत्रा-रकुल प्रीत सिंह के साथ दमदार किरदार में आएंगे नजर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। आने वाले समय में एक्टर कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार में दिखाई देंगे। इनमें अजय की ‘थैंक गॉड’ (Thank God) फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)  के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। ‘थैंक गॉड’न यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। मेकर्स ने भले ही फिल्म का ऐलान कर दिया हो लेकिन अभी तक ‘थैंक गॉड’ से जुडी किसी तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की हैं। ऐसे में अजय ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर ‘थैंक गॉड’ से जुड़ी बड़ी घोषणा की हैं। 

अजय देवगन ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘इस दीवाली, चित्रगुप्त आपके और आपके परिवार के साथ खेल खेलने आ रहे हैं! #थैंक गॉड का ट्रेलर कल रिलीज होगा। 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में फिल्म दस्तक देगी। फिल्म में @sidmalhotra @raculpreet अहम भूमिका में दिखाई देंगे।’ 

यह भी पढ़ें

 

जारी पोस्टर में आप देख सकते है कि अभिनेता अजय देवगन सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह इस पोस्टर में काफी अच्छे लग रहे है। बता दें, फिल्म की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। यह फिल्म यमलोक की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म ने अजय का किरदार देवगन यमदूत या चित्रगुप्त का होगा। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाई देंगे। 

Leave a Reply