Cinema

VIDEO: अनुपम खेर ने अमरीश पुरी के साथ स्टेज शो के मजेदार पलों को किया याद, बोलें- ये थे मासूमियत भरे दिन!


अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और नए पुराने दिनों की यादें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम हर मुद्दे पर बेबाकी से राय तो रखते ही हैं, अपने को-स्टार्स को भी याद करते रहते हैं. एक्टर ने हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक अमरीश पुरी (Amrish Puri) के साथ स्टेज शो के दिनों की यादें ताजा की. इस वीडियो में दोनों की एक्टर्स की मजेदार जुगबंदी देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर थ्रोबैक फोटोज और वीडियो शेयर कर बीते दिनों की झलक दिखाते रहते हैं. अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमरीश पुरी के साथ मस्ती भरे अंदाज में स्टेज पर नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो में अमरीश बता रहे हैं कि ‘जब मैं स्ट्रगल कर रहा था तो एक जगह अमरीश पुरी शूटिंग कर रहे थे और शीशे के सामने ये गाना गा रहे थे’.

अनुपम खेर-अमरीश पुरी का मजेदार वीडियो
वीडियो में आगे अनुपम खेर ‘चमक-चमक के कह रहा है रुक भी जा..तू हमको गंजा ना बना..कसम है तुझे…तू रुक भी जा’ गाते हुए अपने सिर पर हाथ फेरते नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर के इस अंदाज-ए-बयां पर अमरीश खूब हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इसी मजेदार वीडियो को शेयर कर अनुपम ने कैप्शन में लिखा ‘अमरीश जी और मैं! बहुत साल पहले एक स्टेज शो में। ये थे मासूमियत भरे दिन’.

दोनों एक्टर्स की फैंस कर रहे तारीफ
अनुपम खेर के इस मजेदार वीडियो पर एक फैन ने लिखा ‘अनुपम सर वो दिन भी आपको बहुत याद होंगे.. आप दोनों लीजेंड को एक साथ स्टेज पर देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए.. आप कितने विनम्र हैं सर.. सच में आप महान हैं’. वहीं दूसरे ने लिखा ‘अमरीश जी को मैं बेहद पसंद करता हूं.. वह जेम थे… बहुत ही अलग, बहुत अनोखे.. वह जहां भी हो हमेशा खुश रहें’. तीसरे ने लिखा ‘सिनेमा के महान कलाकार थे अमरीश पुरी’. फैंस दोनों ही कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़िए-Queen Elizabeth II: अनुष्का शर्मा समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर ने दिखाई क्वीन की जर्नी

अनुपम खेर तरीब तीन दशक से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाते नजर आते हैं.कुछ फिल्मों में विलेन और कॉमेडी रोल में भी नजर आए. अमरीश पुरी के साथ उनका खास लगाव था,पहले भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं.

Tags: Amrish puri, Anupam kher, Throwback

Leave a Reply