
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अजय के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। जैसा कि ट्रेलर में देखा जा सकता है, अजय इस फिल्म में चित्रगुप्त की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में ये भी नजर आ रहा है कि अजय सिद्धार्थ के साथ ‘गेम ऑफ लाइफ’ खेलने वाले हैं। ‘थैंक गॉड’ में एक्ट्रेस नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्म 25 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज होगी। दर्शक फिल्म में सिद्धार्थ और रकुल की केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। इससे पहले देखें ‘थैंक गॉड’ का दमदार ट्रेलर-





