Movie Review

Black Adam Trailer | ‘ब्लैक एडम’ का एक और दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, अभिनेता ड्वेन जॉनसन नजर आए जबरदस्त | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: अभिनेता ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘ब्लैक एडम’ (Black Adam ) की वजह से चर्चा में हैं। अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर आउट हो गया है। ‘ब्लैक एडम’ का ट्रेलर बेहद रोमांचक है। ‘ब्लैक एडम’ के ट्रेलर में आम आदमी से सुपरहीरो तक के सफर की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर में कई ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया गया है। ट्रेलर में सुपरहीरोज के अच्छे और बुरे पक्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना के चलते टाल दी गई थी। लेकिन अब ये फिल्म दर्शकों के लिए तैयार है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की यह आगामी फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म ‘ब्लैक एडम’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखें ‘ब्लैक एडम’ ट्रेलर-

Leave a Reply

Your email address will not be published.