Cinema

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ‘विक्रम वेधा’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाई धूम, कर रहा ट्रेंड


बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ हैं. फिल्म के इस धमाकेदार ट्रेलर का ऑडियंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में अब जब फाइनली फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है तो इसे लेकर लोगों को उत्साह और जोश भी देखने लायक है. इस फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर हर तरफ धूम मचा दी है और इसके साथ ही ट्रेलर अब यूट्यूब पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है.

ट्रेलर ने दर्शकों को ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) की बड़ी और एडवेंचरस दुनिया की और गहराई से झलक दी है. ट्रेलर ने फिल्म के लिए ऑडियंस के उत्साह को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. जी हां, चाहे बात हो ऋतिक रोशन के डैशिंग अवतार की या सैफ अली खान के कूल कॉप स्टाइल की या फिर दिल दहला देने वाले बीजीएम की. ट्रेलर में ऐसा बहुत कुछ है जिसने इटरनेंट पर तूफान पैदा कर दिया है.

Vikram Vedha Trailer on Trend

(फोटो साभारः Twitter @RelianceEntertainment)

यही वजह है जो नेटिजेंस ट्रेलर से बाहर ही नही आ पा रहे और लॉन्च के बाद से ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर  ट्रेंड कर रहा था, जो अब नंबर 3 पर आ गया है. साफ है ट्रेलर ने 30 सितंबर को फिल्म की रिलीज के साथ ही दर्शकों के सिनेमाघरों में जाने की एक वजह दे दी है. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही दमदार है. इसमें सैफ (Sail Ali Khan) और ऋतिक दमदार एक्शन देखने मिल रहा है.

‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर को होगी रिलीज

‘विक्रम वेधा’ को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और वाइनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है. यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित है. भूषण कुमार और एस शशिकांत निर्मित हैं. फिल्म 30 सितंबर 2022 को देश और दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Tags: Hrithik Roshan, Saif ali khan