ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में ऋतिक को फैंस पर भड़कते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, ऋतिक अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ जुहू स्थित एक सिनेमाघर में ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने गए थे. यह वीडियो उस दौरान का जब ऋतिक अपने बेटों के साथ फिल्म देखने बाद बाहर आ रहे थे. जब वह अपनी कार में बैठने जा रहे थे, तो एक फैन जबरदस्ती उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जिससे वह थोड़ा गुस्सा हो गए.
वीडियो में, ऋतिक रोशन को गाड़ी के बाहर खड़े हुए देखा जा सकता है. वह अपने बेटों के कार में बैठाने के लिए बाहर खड़े थे. तभी एक यंग फैन ऋतिक की सिक्योरिटी को तोड़ते हुए जबरदस्ती ऋतिक के साथ सेल्फी लेता है लेकिन ऋतिक इससे खुश नहीं हुए. उनके सुरक्षाकर्मी ने फैन को खींच कर पीछे किया. फिर ऋतिक भी युवक पर भड़कते हुए दिखते हैं.
Vikram Vedha Trailer Out: ऋतिक रोशन की अबूझ पहेलियों को सुलझाते दिखे सैफ अली खान
पहले ऋतिक रोशन का सिक्योरिटी उस फैन को गुस्से में डांटता है. फिर ऋतिक कार में बैठने से पहले कहते हैं, “क्या कर रहा है तू? क्या कर रहा है?” इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ऋतिक के सपोर्ट में लोग कमेंट कर रहे हैं और ऐसे फैंस से अपील कर रहे हैं कि किसी की प्राइवेसी का सम्मान करें. एक यूजर ने लिखा, “एक शख्स की निजता का ध्यान रखें जब वह अपने बच्चों के सा हो.”
फैंस कर रहे ऋतिक का सपोर्ट
वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “हर तरफ से बॉलीवुड का बायकॉट करते हैं, फिर भी लोग एक्टर्स के साथ सेल्फी लेने के लिए बेसब्र होते हैं.” एक ने लिखा, “फैन का व्यवहार गलत था.” एक यूजर ने लिखा, “एक सेलिब्रिटी होने का यही दुख है. प्राइवेसी शून्यता.” एक यूजर ने लिखा,”लड़के ने गलत किया है.”
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में
बात करें वर्कफ्रंट की, तो ऋतिक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी हैं. हाल में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिला. यह फिल्म 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसके अलावा उनके पास ‘फाइटर’ है, जिसमें दीपिका पादुकोण उनके साथ दिखेंगी. उनकी ‘कृष 4’ को लेकर लोगों के बीच बना हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Hrithik Roshan
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 07:07 IST





