सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, ये बताने की जरूरत नहीं है. सारा बेहद चुलबुली और फन लविंग एक्ट्रेस हैं. पटौदी खानदान की बेटी और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस होने के बावजूद बेहद सिंपल और सादगी से भरपूर हैं. इसकी एक झलक सारा एक वीडियो से मिल रही है, जिसमें अपने मेकअप मैन के साथ बेझिझक झूम-झूम कर डांस करती नजर आ रही हैं. सारा के इस वीडियो को देख शर्तिया आप भी झूम उठेंगे.
दरअसल, सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान अपने फैशन और स्टाइल के साथ-साथ अपने फनी अंदाज के लिए भी फेमस हैं. सारा सोशल मीडिया पर इस समय छाई हुई हैं. सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऑरेंज कलर के लहंगे चुन्नी में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं, साथ ही उनका क्रेजी अंदाज देखते ही बन रहा है.
सारा ने मेकअप मैन के साथ किया क्रेजी डांस
सारा अली खान इस वीडियो में अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ नजर आ रही हैं. सारा इस वीडियो में अपने मेकअप मैन के साथ ‘तूने मारी एंट्रिया, दिल में बजी घंटिया’ गाने पर झूम झूम कर नाचती आ रही हैं. इस वीडियो पर लिखा है ‘कॉफी के बाद’. यानी कॉफी पीने के बाद सारा का अंदाज कुछ ऐसा हो गया. आप भी देखिए जबरदस्त वीडियो.
सारा के सादगी की तारीफ हो रही
सारा अली खान के इस अंदाज पर फैंस तो जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को देख कई ने लिखा ‘मैं भी मेकअप बॉय बनूंगा’, तो एक ने लिखा ‘फुल ऑन एंजॉय’, वहीं दूसरे ने लिखा ‘इस लड़की की एक बात की मैं तारीफ करुंगा कि ये सच्ची है…कोई दिखावा नहीं..सिर्फ अपना क्रेजी साइड दिखाती है’. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को सारा का अंदाज पसंद नहीं आ रहा है, वह ट्रोल करते हुए रहे हैं कि ‘क्या इसने भी नशा करना शुरू कर दिया’.
ये भी पढ़िए-कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशनशिप का क्या है सच? एक्टर ने खुद को बताया ‘सिंगल’
सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. सारा स्टार किड्स हैं लेकिन उनके नेचर में बनावटीपन नहीं है. सारा यूं तो अपने मम्मी अमृता सिंह के साथ रहती हैं लेकिन अक्सर पापा सैफ अली खान के साथ भी टाइम बिताती नजर आती हैं. इतना ही नहीं सैफ की दूसरी वाइफ करीना कपूर खान और उनके बच्चों तैमूर और जेह से भी काफी क्लोज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Sara Ali Khan, Video Viral
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 10:41 IST




