Cinema

Karan Johar | करण जौहर ने किया अपने नए शो का ऐलान, ‘शोटाइम’ में खुलेंगे बॉलीवुड के पोल | Navabharat (नवभारत)


Karan Johar

Photo – Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्माता (Filmmaker) करण जौहर (Karan Johar) ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ी गुड न्यूज दी हैं। वो इन दिनों अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां बॉलीवुड के सितारें अपने सीक्रेट्स पर चर्चा करते नजर आते हैं। करण जौहर भी उनके राज से पर्दा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं अब करण जौहर ने एक नए शो ‘शोटाइम’ के साथ हाथ मिला लिया है। जिसका प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।

इस अनाउंसमेंट के साथ ही करण जौहर ने शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन का भी ऐलान किया है। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनएयर होगा। बता दें कि ‘शोटाइम’ धर्मा प्रोडक्शन की नई सीरीज है साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर महाभारत भी शुरू होने जा रहा है। करण जौहर ने इस अनाउंसमेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘बॉलीवुड सपनों की भूमि है – सपने जो खुली आंखों से देखे जाते हैं। हॉटस्टार स्पेशल शोटाइम, एक ड्रामा सीरीज़, शो को चलाने वाली शक्ति के लिए सभी ऑफ-स्क्रीन झगड़ों को सामने लाता है।

यह भी पढ़ें

कैमरे को घुमाने और दर्शकों को ताली बजाने के लिए खींची गई और पार की गई युद्ध रेखाओं में एक गहरी, कच्ची, बिना ढकी और बेहिचक नजर। एक ही सम्राट है जो कुर्सी पर बैठता है – लेकिन वहां जाने के लिए लड़ाई के बिना सिंहासन क्या है? तो, लाइट्स… कैमरा… और एक्शन! हॉटस्टार स्पेशल शोटाइम जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रहा है। हॉटस्टार पर शो टाइम’ उनकी इस खबर से फैंस काफी खुश है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published.