
मुंबई : एक्टर (Actor) और कॉमेडियन (Comedian) कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपने फैंस को अपनी चटपटी बातों से हंसाने के लिए तैयार है। आज से उनके पॉपुलर टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के नए सीजन का शुरुआत होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी इस शो का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा। इस शो का नया सीजन आज यानी 10 सितंबर 2022 से हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे सोनी टीवी पर ऑनएयर होगा साथ ही दर्शक इसका लुप्त ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर भी उठा सकते हैं।
इस शो का एक नया प्रोमो वीडियो जारी हुआ है। जिसमें कपिल शर्मा अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी बिंदु यानी सुमोना चक्रवर्ती को बहन बुलाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में वो बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिसियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें
इस शो के नए सीजन में कपिल शर्मा के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, सृष्टि रोडे, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह, श्रीकांत मस्की, सिद्धार्थ सागर, गौरव दुबे और इश्तियाक खान नजर आएंगे। वहीं इस शो को कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर छोड़ चुके हैं।





