Movie Review

Shehnaaz Gill | शहनाज गिल ने गाया ‘लै डूबा’ गाना, आवाज सुन फिदा हुए फैंस | Navabharat (नवभारत)


Shehnaaz Gill

Photo – Instagram

मुंबई : शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव है। वो अक्सर अपनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शहनाज गिल फिल्म ‘अय्यारी’ का ‘लै डूबा’ गाना अपनी आवाज में गाती नजर आ रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में थे। फैंस को उनका ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

उनके इस गाने को सुनकर प्रशंसकों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद एक बार फिर से ताजा हो गई है। उनके इस गाने को अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि जल्द ही शहनाज गिल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वो इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

यह भी पढ़ें

इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, पूजा हेगड़े और पलक तिवारी भी अपने मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। बता दें कि शहनाज गिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से लोगों में अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.