Cinema

‘Ponniyan Selvan I’ में काम करने से Amala Paul ने कर दिया था इंकार!


मल्टी स्टारर फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन- I’ (Ponniyan Selvan I) लगातार चर्चा में बनी हुई है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में काम करने के लए अमाला पॉल (Amala Paul) ने इंकार कर दिया था. इस बारे में जानकर फैंस हैरान हैं.

News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 11 Sep 2022, 10:46:11 PM

Amala Paul

अमाला पॉल ने ‘पोन्नियन सेल्वन- I’ के लिए किया था इंकार (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

मल्टी स्टारर फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन- I’ (Ponniyan Selvan I) लगातार चर्चा में बनी हुई है. जिसका ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया. जिसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में काम करने के लए अमाला पॉल (Amala Paul) ने इंकार कर दिया था. जिसमें काम करने की तमाम कलाकार इच्छा रखते होंगे. आपको बता दें कि इस बात का खुलासा खुद अमाला ने किया है. जिस बारे में जानकर उनके फैंस हैरान हैं. 

अमाला पॉल ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू (Amala Paul interview) में किया है. वो कहती हैं, “मैं फिल्म छोड़ना नहीं चाहती थी, क्योंकि मेरी फिल्में ठीक नहीं चल रही थीं और मुझे कोई ऑफर नहीं मिल रहा था. मुझे उस समय अपने करियर का सबसे बड़ा ऑफर मिला, लेकिन मुझे ना कहना पड़ा, क्योंकि मुझे बस एक ब्रेक की जरूरत थी. मैं थक गई थी, थक गई थी. मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत तब की थी, जब मैं 17 साल की थी और अब मैं 30 साल की हूं. तो, आप जानते हैं कि इन 13 साल में कोई ब्रेक नहीं. और फिर मैं अपने व्यक्तिगत नुकसान से गुज़री, अपने पिता को खो दिया, फिर कोरोना हुआ और मैं घर पर थी, मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था. मीटिंग अटेंड करने के लिए या काम करने के लिए कैरेक्टर्स नहीं थे. इसने मुझे खुद से जुड़ने, अपनी भावनाओं, अपनी यात्रा और अपने जीवन से जुड़ने का बहुत समय दिया. मुझे एहसास हुआ कि मैं उस इंसान से बहुत खुश नहीं थी, जो मैं बन रही थी. मुझे लगा मुझ पर बहुत बोझ था और उस ब्रेक फेज ने काफी कुछ साफ कर दिया. मैं इसे अपना वाशिंग मशीन फेज कहती हूं. मैं सचमुच इतने डिटॉक्स और हीलिंग से गुजर रही थी. मुझमें फिल्में करने की ताकत नहीं थी.”

एक्ट्रेस (Amala Paul latest statement) ने आगे कहा, “मणिरत्नम सर ने ‘पोन्नियिन सेलवन’ के लिए मेरा ऑडिशन लिया और मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड थी. लेकिन इसने काम नहीं किया. मैं बहुत निराश और दुखी थी. फिर 2021 में उन्होंने मुझे फिर इसी प्रोजेक्ट के लिए बुलाया. और जैसा कि मैंने कहा, मैं इसे करने के लिए मानसिक स्थिति में नहीं थी, इसलिए मुझे इसे ठुकराना पड़ा. अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे ऐसा करने का पछतावा है, तो मैं नहीं कहूंगी, क्योंकि कुछ चीजें बिल्कुल सही होती हैं. यह पूरी तरह से डिज़ाइन किया गया है और मुझे लगता है कि यह हमारे देखने के तरीके के बारे में है.” उनका बयान इस समय चर्चा में है. साथ ही लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 






संबंधित लेख

First Published : 11 Sep 2022, 10:46:11 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.