बॉलीवुड के किंग खान कई सालों बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर को आखिरी बार 2018 में बड़े पर्दे पर देखा गया था, और अब एक्टर डिज्नी+हॉटस्टार की एक वेब सीरीज में भी दिखाई देंगे.

फेलियर्स के बाद अब दूसरे स्टार्स को फॉलो करेंगे किंग खान! (Photo Credit: Social Media)
New Delhi:
बॉलीवुड के किंग खान कई सालों बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर को आखिरी बार 2018 में बड़े पर्दे पर देखा गया था और शाहरुख खान ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की ऑफिसियल घोषणा नहीं की है. जबकि उन्होंने पिछले साल अपने अगले टाइटल ‘पठान’ (Pathan) के लिए शूटिंग शुरू कर दी है, और साथ ही उन्होंने कुछ और प्रोजेक्ट्स के लिए भी साइन किया है. इसके अलावा अब एक्टर डिज्नी+हॉटस्टार की एक वेब सीरीज में भी दिखाई देंगे.
आपको बता दें कि, शाहरुख खान स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के लिए एक एडवरटाइजिंग कैंपेन का हिस्सा बनें, और कैंपेन में शामिल होने के बाद शनिवार को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर ट्रेंड कर रहे थे. विज्ञापन में सुपरस्टार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उनकी कोई फिल्म ना रिलीज होने की बात कही गई है. लेकिन कई सारे स्टार्स की फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं ऐसे में लगता है कि फोमो (FOMO- fear of missing out) की भावना ने एक्टर को बहुत प्रभावित किया है.
Hmmmm….Picture toh abhi baaki hai….mere doston… #SiwaySRK https://t.co/YhtnTrIHK1
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 11, 2021
दरअसल, इस ऐड को सबसे पहले फिल्मेकर करण जौहर (Kran Johar) के द्वारा शेयर किया गया था. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वह दिन देखूंगा जब बॉलीवुड के बादशाह भी फोमो महसूस करेंगे, अब मैंने सब कुछ देख लिया है !!” इसे रीट्वीट करते हुए बादशाह ने खुद लिखा, “हम्म… पिक्चर तो अभी बाकी है…मेरे दोस्त… #SiwaySRK” #SiwaySRK जल्द ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बन गया.
यह भी पढ़ें – Rishabh Pant को छोड़ अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा Urvashi Rautela का नाम!
यह सब देखकर ये तो साफ है कि शाहरुख खान सच में डिज्नी + हॉटस्टार के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. सुपरस्टार ने एक वेब सीरीज साइन की है जो विशेष रूप से प्लेटफॉर्म पर ही स्ट्रीम होगी. वेब सीरीज के बारे में अधिक जानकारी अभी के लिए सीक्रट रखी जा रही है. साथ ही अपनी बड़े पर्दे पर वापसी के लिए, शाहरुख खान ‘पठान’ में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. किंग खान फिलहाल नयनतारा (Nayanthara) के साथ पुणे में ‘एटली’ की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
संबंधित लेख
First Published : 11 Sep 2022, 04:56:38 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



