Entertainment TOP-5: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने विवादों के बाद भी अच्छा व्यापार किया है. फिल्म ने शुक्रवार के साथ शनिवार और रविवार को भी भरपूर कमाई की है. साथ ही दर्शकों का भी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है. थियेटर्स में लगातार भीड़ बढ़ रही है. (पढ़ें पूरी खबर)
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को अक्सर स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट्स में देखा गया है, हालांकि वे पारंपरिक ड्रेस में भी काफी खूबसूरत लगती हैं. निक्की की उन फोटोज पर गौर करते हैं, जिसमें वे पारंपरिक ड्रेस में बेहद आकर्षक लग रही हैं. (पढ़ें पूरी खबर)
मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में बनाई हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वे जहां भी जाते हैं, लोग उनके साथ ऐसे बर्ताव करते हैं, जैसे वे उनसे डर रहे हों. लोगों को लगता है कि मधुर भंडारकर उन पर कोई फिल्म बना देंगे. (पढ़ें पूरी खबर)
Zee Rishtey Awards 2022: ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली, ‘कुमकुम भाग्य’ की कृष्णा कौल और मुग्धा चापेकर और मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के अलावा कई टीवी सेलेब्स ने जी रिश्ते अवॉर्ड्स में शिरकत की. (पढ़ें पूरी खबर)
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन मीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी नई पोस्ट में बॉलीवुड पर तंज कसा है और अपने भाई के निधन के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उनकी यह पोस्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद सामने आई है. मीतू ने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए अपने भाई की एक तस्वीर साझा की है और लिखा है, ‘सुशांत का ‘ब्रह्मास्त्र’ इस बॉलीवुड को तबाह करने के लिए काफी है. बॉलीवुड हमेशा जनता पर हुक्म चलाना चाहता है, आपसी सम्मान और विनम्रता दर्शाने के लिए कभी नहीं रुकता.’ (पढ़ें पूरी खबर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : September 11, 2022, 23:56 IST





