फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) ने विपरीत हालातों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी. ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बीते 2 दिनों के कलेक्शन से बता दिया है कि फिल्म को ओपनिंग वीकेंड से 100 करोड़ से अधिक की कमाई होगी. फिल्म की शुरुआत काफी शानदार रही है.
‘ब्रह्मास्त्र’ के शानदार कलेक्शन से कई सेलेब्स और नेटिजेंस इत्तेफाक नहीं रखते. विवेक अग्निहोत्री ने जब शनिवार को ट्वीट करके ‘ब्रह्मास्त्र’ से सिनेमाघरों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया तो सोशल मीडिया पर फिल्म के कलेक्शन को लेकर नेटिजेंस आपस में भिड़ गए. दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट में एक रिपोर्ट के जरिये बताया था कि ‘ब्रह्मास्त्र’ की वजह से सिनेमा चेन्स को 800 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है.
‘ब्रह्मास्त्र’ से सिनेमाघरों को पहुंचा फायदा
‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन को फर्जी बताया गया, लेकिन अब एक बड़ी थियेटर चेन के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. उन्होंने ट्वीट में नुकसान के उलट फायदे की बात कही है. वे कहते हैं, ‘ऐसा संदेह पैदा करने के लिए जानबूझकर तो नहीं हो रहा है? मीडिया में ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर फर्जी जानकारी होने की वजह से हैरान हूं.’
(फोटो साभार: Twitter)
(फोटो साभार: Twitter)
‘ब्रह्मास्त्र’ का कलेक्शन ‘सूर्यवंशी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से ज्यादा
वे आगे कहते हैं, ‘ऐसा समझ की कमी की वजह से है? या फिर संदेह पैदा करने के लिए ऐसा हो रहा है, ताकि लोग तथ्यों को भूल जाएं. आपको बताना चाहता हूं कि ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहले दिन पीवीआर सिनेमा ने 8.18 करोड़ की कमाई की है.’ उन्होंने बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ‘सूर्यवंशी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से अच्छा कलेक्शन किया है, पर यह ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ से पीछे है.
‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग पिछले 2 दिनों की तुलना में ज्यादा
जाहिर है कि दर्शक फिल्म का आनंद उठा रहे हैं. कमल ज्ञानचंदानी भी इसी तथ्य को दोहराते हुए कहते हैं कि उन्हें रविवार 11 सितंबर को ‘ब्रह्मास्त्र’ से करीब 10 करोड़ की कमाई होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग बीते दो दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा है, जिससे फिल्म को 45 करोड़ की कमाई होने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 11, 2022, 21:41 IST





