Cinema

Arjun Kapoor | फिल्म नंबर 19 की शूटिंग के लिए दुबई रवाना हुए अर्जुन कपूर, शेयर किया फ्लाइट टिकट की तस्वीर | Navabharat (नवभारत)


Arjun Kapoor

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने आगामी प्रोजेक्ट में बिजी हो गए है। जिसके लिए वो दुबई पहुंचे हैं। अभिनेता वहां अपनी अपकमिंग फिल्म नंबर 19 की शूटिंग के लिए गए हैं। अभिनेता रविवार की शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर किया हैं। अर्जुन कपूर के द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली तस्वीर फ्लाइट टिकट की है।

टिकट फर्स्ट क्लास का है। जिसपर डेस्टिनेशन दुबई का लिखा है। अर्जुन कपूर ने टिकट की तस्वीर पर लिखा, ‘फिल्म नंबर #19 के लिए रास्ते में’ इसके साथ ही उनकी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने इस तस्वीर को परिणीति चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा, ‘देखो परिणीति चोपड़ा मैं फ्लाइट में किससे मिला।’ हालांकि, अब तक इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें

बता दें कि अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी भी अपने मुख्य किरदार में नजर आई थी। अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.