
मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) रियलिटी शो (Reality Show) ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के अगले सीजन का इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री से था। अब तक दर्शक इस शो के 15 सीजन का लुफ्त उठा चुके हैं। वहीं अब शो के 16वें सीजन का प्रोमो वीडियो रिलीज होते ही फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया। कलर्स ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘बिग बॉस 16’ का प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसके साथ ही शो के इस सीजन से जुड़ी एक जबरदस्त चौंकाने वाली बात सामने आई है।
जो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज़ से कम नहीं है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अब तक के 15वें सीजन तक की एक झलक देखने को मिल रही है। जिसके बाद वीडियो में सलमान खान की एंट्री होती है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में सुनने को मिल रहा है कि 15 सालों तक बिग बॉस ने सभी का गेम देखा, लेकिन इस बार खुद बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। जिसके बाद वीडियो में सलमान खान ने कहा कि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।
यह भी पढ़ें
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इन 15 सालों में सबने खेला अपना-अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की देखिए बिग बॉस 16 जल्द ही सिर्फ कलर्स पर!’ इस प्रोमो वीडियो को देखकर ये बात तो साफ हो गई कि इस बार सलमान खान भी गेम खेलते नजर आएंगे। जो फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, इस सीजन में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है और ना इस शो के शुरू होने के डेट की, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो का नया सीजन 1 अक्टूबर से शुरू होगा।





