Cinema

अमिताभ बच्चन संग खास तस्वीर शेयर कर बोले अभिषेक बच्चन- ‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलती’, वायरल हुआ पोस्ट


बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अपने नए पोस्ट में अपने पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग एक बेहद खास तस्वीरें शेयर की. दो अलग-अलग टाइम पीरियड में ली गई इस तस्वीर में एक खास चीज कॉमन है, जो फैंस के दिलों का भा गया है. वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने खुद बताया है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं.

अभिषेक बच्चन द्वारा साझा की गई इंस्टाग्राम पोस्ट में दो तस्वीरों का एक कोलाज दिखाया गया है. पहली एक थ्रोबैक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर है, जबकि दूसरी तस्वीर हाल की है. थ्रोबैक तस्वीर में अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन को कुछ पढ़ाते हुए दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में बिग बी एक कुर्सी पर बैठे हैं और अभिषेक उनके पीछे खड़े हैं. दोनों बातचीत में मशगूल नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में बोमन ईरानी को भी देखा जा सकता है.

(फोटो साभार इंस्टाग्राम @bachchan
Printshot)

लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
तस्वीर को साझा करते हुए, अभिषेक ने एक छोटा लेकिन दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं! वैसे मुझे लगता है कि लंबाई और चेहरे के बालों के अलावा. उनके सेट पर सरप्राइज विजिट करना हमेशा मेरे पसंदीदा कामों में से एक रहा है.’ अभिषेक के कैप्शन को देखकर लग रहा है कि उन्होने अपने पिता के सेट पर उन्हें सरप्राइज देने पहुंच गए हैं.

सोशल मीडिया लवर हैं अमिताभ-अभिषेक
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की तरह अभिषेक बच्चन भी फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया के जरिए वह भी अपने फैंस से जुड़ रहते हैं और अपनी दिल की बातें भी शेयर करते हैं. अभिषेक अक्सर अपने फैमिली टाइम स्पेंड से लेकर फिल्मों की शूटिंग और अन्य प्रोजेक्ट के बारे में फैंस को अपडेट करते हैं. इसके अलावा वह अपने पति अमिताभ संग पिता-पुत्र के गोल्स को पूरा करते हुए फोटो और वीडियो शेयर कर खूब वाहवाही बटोरते हैं. अभिषेके इस पोस्ट के कुछ हफ्ते पहले अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अभिषेक को अपना ‘परम गर्व और खुशी’ बताया था.

Tags: Abhishek Bacchan, Amitabh Bachachan, Bollywood actors

Leave a Reply

Your email address will not be published.