Cinema

Koffee With Karan: वरुण धवन ने कटरीना-दीपिका को बताया उम्रदराज? अनिल कपूर ने खोला अपने जवान होने का राज


करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण- 7’ (Koffee With Karan S7) के 11वें एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और हैंडसम हंक वरुण धवन (Varun Dhawan) एक साथ शामिल होने वाले हैं. इस बात का खुलासा शो के नए प्रोमो को शेयर करते हुए करण जौहर और शो के मेकर्स ने किया है.

केजेओ ने अपने चैट शो के नए प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: ‘कॉफी काउच पर इससे यंग और कूल, यह जोड़ी इस एपिसोड में दंगा पैदा करेगी. #हॉटस्टार स्पेशल #कॉफीविथकरणएस7, एपिसोड 11 की स्ट्रीमिंग इस गुरुवार 12:00 बजे केवल डिज्नी + हॉटस्टार पर.’

शो के नए एपिसोड के प्रोमो की शुरुआत करण से होती है. जिसमें वह अनिल से पूछते हैं कि उनके हमेशा जवान दिखने के पीछे आखिर कौन सी तीन राज हैं. इस पर अनिल, वरुण और करण जौहर को चौंकाते हुए कहते हैं “सेक्स, सेक्स, सेक्स,” अनिल का जवाब वरुण को अलग कर देता करता है. इसके बाद, अनिल को यह कहते हुए सुना जाता है, “यह सब स्क्रिप्टेड है.”

यहां देखें प्रोमो

अनिल कपूर के सवाल करने के बाद करण जौहर वरुण धवन से सवाल करते हैं. वह वरुण से पूछते हैं कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण में से वह किसके साथ काम करना चाहते हैं? करण के इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण ने कहा, ‘मुझे हमेशा कहा जाता है कि मैं एक बच्चे की तरह दिखता हूं.’ जब करण ने उनसे पूछा, “आपको लगता है कि वे आपसे बड़े दिखते हैं?” वरुण ने कहा, ‘आप (वह) कह रहे हैं’.

‘जुगजुग जीयो’ में दिखी थी जोड़ी
गौरतलब है कि अनिल कपूर और वरुण धवन की ‘कॉफ़ी विद करण 7’ का 11वां एपिसोड का प्रीमियर 15 सितंबर को होगा. शो में दोनों एक बार फिर से धूम मचाने वाले हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो में पहले इस जोड़ी को राज मेहता की फैमिली ड्रामा ‘जुगजुग जीयो’ में देखा गया था. शो में दोनों बाप-बेटे के रोल में देखे गए थे. दोनों को फिल्म में काफी पसंद किया गया था. वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published.