बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हो चुके हैं. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को दी है. अर्जुन के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई के लिए रवाना हो गए हैं.
फिल्म की शूटिंग की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने पोस्ट हुए लिखा, ‘एन रूट फिल्म नंबर #19’. इसके साथ ही उन्होंने दुबई की पासपोर्ट और टिकट की एक तस्वीर साझा की. इससे पहले रविवार शाम अर्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.
नए प्रोजेक्ट में हुए बिजी
अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताने के साथ ही साथ अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को याद किया. बता दें कि यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में देखी गई थीं. इस अर्जुन ने अपने दूसरे नए पोस्ट में परिणीति को टैग करते हुए लिखा, “देखो, मैं फ्लाइट @parineetichopra में किससे मिला.” हालांकि, परिणीति ने अभी तक अर्जुन को जवाब नहीं दिया है.
@arjunkapoor Instagram Printshot
@arjunkapoor Instagram Printshot
आपको बता दें कि ‘संदीप और पिंकी फरार’ यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है. इसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था. इससे पहले दोनों ने ‘नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘इश्कजादे’ में साथ काम किया था.
‘द लेडी किलर’ में आएंगे नजर
अर्जुन को हाल ही में मोहित सूरी की ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी के साथ देखा गया था. आने वाले दिनों में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर के साथ ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे. इसके अलावा वह आसमान भारद्वाज की ‘कुट्टी’ में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा के साथ भी एक्टिंग करते हुए देखे जाएंगे.
अफेयर को लेकर रहते हैं चर्चे में
अर्जुन अपने प्रोफेशन के साथ ही साथ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग अपने प्यार को लेकर अक्सर खबरों में रहते हैं. यह जोड़ी अक्सर एक दूसरे संग टाइम स्पेंड करने को लाइम लाइट में रहती है. फैंस इन्हें एक साथ देखकर खूब खुश होते हैं. फैंस इनकी शादी के लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arjun kapoor, Bollywood news, Malaika arora
FIRST PUBLISHED : September 12, 2022, 10:42 IST





