Koffee With Karan 7: अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो 65 की उम्र में भी बेहद एक्टिव हैं और यंग भी दिखते हैं. ऐसे में हर कोई उनके एवरग्रीन अवतार के बारे में जानना चाहता है. अभिनेता का हर फैन उनकी फिटनेस को लेकर उत्सुक रहता है. ऐसे में उन्होंने अब जाकर अपने 65 की उम्र में भी जवान दिखने के राज से पर्दा उठा दिया है. वह भी करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 7) में. जी हां, अनिल कपूर अब करण जौहर के शो में नजर आने वाले हैं, खास बात ये है कि वह इस शो में ‘जुग जुग जीयो’ के अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ नजर आएंगे.
वरुण धवन के साथ कॉफी विद करण 7 में पहुंचे अनिल कपूर ने यहां जमकर मस्ती की और अपने यंग लुक्स पर भी चर्चा की. करण जौहर ने अपकमिंग एपिसोड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन और अनिल कपूर को खूब मजे करते देखा जा सकता है. करण ने अनिल कपूर से यहां ये सवाल भी किया कि ऐसी 3 चीजें जिनकी वजह से वह यंग फील करते हैं.
जवाब में अनिल कपूर ने कहा- ‘S*x, S*x, S*x…’ उनका यह जवाब सुनकर करण जौहर हैरान रह गए. हालांकि, अपनी बात सुधारते हुए उन्होंने कहा कि सब स्क्रिप्टेड है. वहीं दूसरी ओर वरुण धवन भी अनिल कपूर के जवाब पर हैरानी जाहिर करते हैं और कहते हैं- ‘वाह!’ यही नहीं, वरुण धवन ने अनिल कपूर के सामने उनके भतीजे अर्जुन कपूर का भी जमकर मजाक उड़ाया.
करण, वरुण से ‘सेल्फी ऑब्सेस्ड, गलत स्क्रिप्ट चुनने वाले, गॉसिप करने और अजनबियों से फ्लर्ट करने वाले’ का नाम पूछते हैं. जवाब में वरुण अर्जुन कपूर का नाम लेते हैं. इस पर अनिल कपूर कहते हैं- ‘मेरा भतीजा है यार.’ यहां अनिल ने वरुण के साथ डांस भी किया और अपने मजेदार जवाबों से करण जौहर को हंसने पर मजबूर भी कर दिया. एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है.
कई ने कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो पर रिएक्शन दिया है और इसे देखने को लेकर अपनी बेताबी भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा- ‘यह एपिसोड मजेदार होने वाला है.’ बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी प्रोमो पर कॉमेंट किया – ‘यह एपिसोड देखने वाला है.’ वीडियो का कॉमेंट सेक्शन ऐसे ही मजेदार रिएक्शन्स से भरा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anil kapoor, Karan johar, Koffee with karan 6, Varun Dhawan
FIRST PUBLISHED : September 12, 2022, 20:41 IST





