हाइलाइट्स
दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे की काफी अच्छी दोस्त थीं.
नरगिस को मौसमी काफी अच्छी लगती थीं.
दिवंगत नरगिस दत्त (Nargis Dutt) बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनकी अदाकारी और फिल्में आज भी दिलों को छूती हैं. इसके साथ ही उनकी प्यारी सी हंसी भी लोगों के जेहन में समाई हुई है. वे दिल खोलकर हंसती थीं और ये उनकी यह बात सभी को बहुत पसंद आती थी. उन्हीं की ही तरह बीते जमाने की एक और अदाकारा हैं, जो अपनी हंसी से लोगों के दिल में जगह बना लेती हैं. हम बात कर रहे हैं मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) की. बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकीं मौसमी की मासूम हंसी उस समय लोगों को अपना दीवाना बना लेती थी.
अपनी हंसी से लोगों के दिलों में घर बनाने वालीं ये दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे की काफी अच्छी दोस्त भी थीं. दोनों का 70 के दौर का एक फोटो काफी चर्चित है जिसमें नरगिस और मौसमी गले मिल रही हैं. इस फोटो में दोनों की दिलकश हंसी साफ देखी जा सकती है. बताया जाता है कि नरगिस को मौसमी काफी अच्छी लगती थीं और जब वे उनसे मिलती थीं, उन्हें गले लगा लिया करती थीं.
(फोटो साभारः twitter@BombayBasanti)
’मदर इंडिया’ के दौरान हुआ सुनील से प्यार
बता दें कि नरगिस और मौसमी दोनों ने ही बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. नरगिस का जन्म 1 जून 1982 को कोलकाता में हुआ था. पहले उनका नाम फातिमा राशिद था, जिसे बाद में बदलकर नरगिस रख लिया था. ‘तलाश-ए-हक़’ से उन्होंने बतौर बाल कलाकार फिल्मी दुनिया में 1935 में कदम रखा था. मुख्य अदाकारा के रूप में वे 1942 में फिल्म ‘तमन्ना’ में नजर आई थीं. उनकी फिल्म ‘मदर इंडिया’ आज भी सिने जगत में मील का पत्थर मानी जाती है. 1957 में आई इस फिल्म के लिए नरगिस को कई अवॉर्ड्स मिले थे. ‘मदर इंडिया’ के दौरान ही उन्हें अपने साथी कलाकार सुनील दत्त से प्यार हुआ था और 1958 में दोनों ने शादी कर ली थी. 1981 में कैंसर के कारण नरगिस का निधन हो गया था.
(फोटो साभारः twitter@BombayBasanti)
पति और ससुर के कारण फिल्मी दुनिया में आईं
वहीं, मौसमी चटर्जी की बात करें तो उनका जन्म कोलकाता में हुआ था और उनका असल नाम इंदिरा चटोपाध्याय है. पति जयंत मुखर्जी और ससुर हेमंत कुमार के कारण मौसमी का फिल्मों में आना हुआ. फिल्मी दुनिया में उन्हें मौसमी नाम दिया गया. उन्होंने 1967 में बांग्ला फिल्म ’बालिका बधू’ से अपने करियर की शुरुआत की. 1972 में उन्होंने फिल्म ‘अनुराग’ से हिन्दी फिल्मों में शुरुआत की. अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित करने वाली मौसमी चटर्जी को विभिन्न अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood actress, Nargis
FIRST PUBLISHED : September 12, 2022, 08:47 IST





