Cinema

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernendez से पूछताछ हुई स्थगित


दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernendez) को ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने अपनी पूछताछ स्थगित कर दी है.

News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 12 Sep 2022, 10:40:55 AM

RE

Jacqueline Fernendez (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernendez) को ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने अपनी पूछताछ स्थगित कर दी है. क्योंकि अभिनेत्री (Jacqueline Fernendez) ने पूर्व प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया था. एक्ट्रेस को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश नहीं होना पड़ेगा और उन्हें बाद की तारीख के लिए नया समन जारी किया जाएगा. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने एएनआई को इसकी पुष्टि की है.

कि जैकलीन ने दिल्ली पुलिस को ईमेल के माध्यम से सूचित किया है कि वो (Jacqueline Fernendez) पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण जांच में शामिल नहीं हो पाएगी. अधिकारी ने कहा, ‘अब हम मामले की जांच में शामिल होने के लिए जैकलीन को नया समन जारी करेंगे नए समन की तारीख जल्द ही तय की जाएगी.

यह भी जानिए –  सगाई की अफवाहों पर Tejasswi Prakash ने शेयर की सच्चाई

सुकेश की बात करें तो वह इस समय दिल्ली जेल में बंद है और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. ईडी ने जैकलीन (Jacqueline Fernendez) के खिलाफ भी मामले के संबंध में आरोपपत्र दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि वह सुकेश के कार्यों से अवगत थी और इसके बावजूद वो (Jacqueline Fernendez) उससे फायदे के लिए जुड़ी रही. इसके अलावा भी एक्ट्रेस (Jacqueline Fernendez) को लेकर कई सारे खुलासे ईडी ने किए थे. 

 






संबंधित लेख

First Published : 12 Sep 2022, 10:40:55 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.