
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना अस्त्र चला रही हैं। तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने तीन दिन में 125 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज के लिए तैयार है।
जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 6 हफ्तों के गैप पर इसी साल अक्टूबर महीने में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 410 करोड़ रुपये के बजट पर बनकर तैयार हुई है।
यह भी पढ़ें
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय एक निगेटिव रोल में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में हैं।





