रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बीते दिनों अपने न्यूड फोटोशूट के चलते लगातार चर्चा में बने हुए थे. लेकिन फिलहाल वो अपनी एक वीडियो के चलते सुर्खियों में छा गए हैं. जिसमें वो सरेआम थप्पड़ खाते (Ranveer Singh gets slapped) दिख रहे हैं.
रणवीर सिंह का ऐसा वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बीते दिनों अपने न्यूड फोटोशूट के चलते लगातार चर्चा में बने हुए थे. जिसको लेकर उन्हें काफी खरी-खोटी का सामना करना पड़ा था. अभी ये मामला शांत हुए कुछ दिन भी नहीं बीते, इस बीच उनका एक और वीडियो (Ranveer Singh viral video) सामने आ गया है. जिसमें सरेआम वो थप्पड़ खाते (Ranveer Singh gets slapped) दिख रहे हैं. उसके बाद रणवीर का जो रिएक्शन होता है, वो देखने लायक था. एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम (Ranveer Singh video on instagram) पर छाई हुई है. जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर के आस-पास ढेर सारी भीड़ दिख रही है. इस दौरान एक्टर अपने ज्यादा-से-ज्यादा फैंस को अटेंड करने की कोशिश करते हैं. इस बीच सेल्फी लेते हुए अचानक कुछ होता है और रणवीर अपने गाल पर हाथ रख लेते हैं, जैसे कि उन्हें किसी ने चांटा मारा हो. हालांकि, चांटा आते हुए नहीं दिखाई पड़ता. लेकिन सीधे गाल पर हाथ रखने के बाद पहले तो वो थोड़ा अजीब रिएक्शन देते हैं. फिर स्माइल करने लगते हैं. एक्टर का रिएक्शन वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोगों का कहना है कि थप्पड़ खाने के बाद कौन हंसता है. इसके अलावा कुछ का दावा है कि बॉडीगार्ड ने रणवीर पर थप्पड़ जड़ा है. चूंकि वीडियो में कुछ साफ नहीं हो सका है, ऐसे में खुद को लगे थप्पड़ के बारे में तो रणवीर ही बता सकते हैं. गौरतलब है कि एक्टर के साथ ये सब SIIMA अवॉर्ड्स 2022 के दौरान हुआ.
खैर, बात करते चलें एक्टर के वर्कफ्रंट (Ranveer Singh upcoming movies) की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखने वाले हैं. जिनमें ‘अंदाज अपना अपना 2’, ‘सर्कस’, ‘तख्त’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘सिम्बा 2’ का नाम शामिल है. दर्शकों को एक्टर की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. फैंस का एक्साइटेड होना लाजमी भी है, क्योंकि इससे पहले एक्टर की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ रिलीज हुई थी. जिसकी स्टोरीलाइन तो अच्छी थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने के मामले में असफल रही. ऐसे में फैंस चाहते हैं कि रणवीर की ये अपकमिंग फिल्में कमाल कर दें.
संबंधित लेख
First Published : 12 Sep 2022, 03:00:11 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




