Cinema

Shilpa Shetty | शिल्पा शेट्टी ने व्हीलचेयर पर किया योगासन, शेयर किया मंडे मोटिवेशनल वीडियो | Navabharat (नवभारत)


Shilpa Shetty

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ का भी खास ख्याल रखती है। वो अपनी बॉडी को फीट रखने के लिए योगासन भी करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही है। वो व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही स्टेप फॉलो कर योगासन करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘क्या समस्या वास्तव में समस्या है या समस्या के प्रति हमारा दृष्टिकोण ही वास्तविक समस्या है?’ इस विचार ने मुझे आज सुबह सोचने पर मजबूर कर दिया … एक चोट मुझे अपनी दिनचर्या का आनंद लेने से क्यों रोके? और इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं इसे वह शक्ति नहीं दूंगा। उस नोट पर, आज के योग सत्र में बहुत ही सरल और आसान आसन शामिल है: तिर्यका ताड़ासन (ताड़ के पेड़ की मुद्रा)। यह मल त्याग को उत्तेजित करता है, बग़ल में एक अच्छा खिंचाव प्रदान करता है, और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार करते हुए तिरछी मांसपेशियों को एक अच्छा खिंचाव देता है।

यह भी पढ़ें

इसके बाद गोमुखासन (काउ फेस पोज) किया गया। यह न केवल शरीर की मुद्रा में सुधार करता है, बल्कि कंधों और ट्राइसेप्स को भी फैलाता है। इसके अलावा, यह छाती और फेफड़ों को खोलने में मदद करता है। अगर आपके पास फ्रोजन शोल्डर है तो भी यह मददगार है। (यदि आप गर्भाशय ग्रीवा के दर्द से पीड़ित हैं तो तिर्यक ताड़ासन से बचें।) अपने स्ट्रेच और फ्लेक्स को सोमवार की सुबह तक सीमित न रखें। सुनिश्चित करें कि ये मूल बातें भी आपकी दिनचर्या का हिस्सा हैं।

अब उनका ये मोटिवेशनल वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी फिल्म के शूटिंग के दौरान चोटिल हुई है। जिसके लिए वो इस वक्त होम रेस्ट कर रही हैं। अभिनेत्री की आगामी प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में फिल्म ‘सुखी’ और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ शामिल है।