अभिनेता सनी देओल ने एक लंबे समय तक सिनेमा पर राज किया. सनी की कई फिल्मों के करेक्टर आज भी लोगों को बखूबी याद हैं. इतना ही नहीं सनी की कई फिल्मों के डायलोग भी लोगों को आज भी उस दौर की याद दिलाते हैं. अपने ढाई किलो के मुक्के और ताकतवर इमेज रखने वाले सनी देओल इंटरव्यू के दौरान बिल्कुल मासूम नजर आते हैं. लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) ने एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल (Sunny Deol) को लेकर बड़ी बात कही है.
सुनील ने कहा कि सनी देओल उनके साथ धोखा कर चुके हैं. सुनील के मुताबिक सनी ने उनके साथ एक फिल्म साइन की थी. साथ ही इसकी फीस भी ले ली थी, लेकिन फिल्म करने से मना कर दिया. इसके बाद फीस भी वापस नहीं की. एबीपी में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘अजय’ के रिलीज होने से पहले ही सनी लंदन चले गए. इसके बाद इस फिल्म को बिना एंड के ही रिलीज किया गया. हालांकि फिल्म दर्शकों का काफी पसंद आई और हिट हुई.
सनी देओल को लेकर किया खुलासा
सुनील ने कहा कि सनी देओल ने इस दौरान मुझसे उनके करियर में सपोर्ट करने का दबाव बनाया. उनकी इस बात के बाद मैंने एक साल लगाकर काम किया और एक फिल्म तैयार की. इस फिल्म के लिए सनी देओल ने साइन किया और फीस भी ली. लेकिन बाद सनी देओल इस फिल्म को करने से मुकर गए. साथ ही उन्होंने फिल्म के बदले जो फीस ली उसे भी नहीं लौटाई. सुनील ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने फिल्म जानवर को सनी देओल को ध्यान में रखते हुए तैयार की थी. इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने सनी देओल को सुनाई थी. लेकिन सनी के इरादे ठीक नहीं थे और उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. साथ ही सुनील ने जब उनसे फीस वापस मांगी तो उन्होंने मना कर दिया.
अक्षय कुमार ने की फिल्म
सुनील ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने जानवर फिल्म को सनी देओल को ध्यान में रखते हुए लिखा था. लेकिन जब सनी देओल ने मना कर दिया तो यह फिल्म अक्षय कुमार के खाते में चली गई. अक्षय कुमार ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. अक्षय कुमार के करियर में यह फिल्म काफी धमाकेदार साबित हुई. इस फिल्म ने अक्षय कुमार की पहचान को गति दी और उनके थमे हुए करियर को रफ्तार मिली.
फिल्म ‘जानवर’ से अक्षय के करियर को मिली गति
बता दें कि जानवर फिल्म से पहले अक्षय कुमार का करियर बुरे दौर से गुजर रहा था. उनकी पिछली 2 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं. इसके बाद अक्षय कुमार ने अपने करियर को टाटा कहकर कनाडा जाने का मन बना लिया था. लेकिन जानवर फिल्म की सफलता ने अक्षय कुमार के करियर को फिर से पटरी पर ला दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 18:11 IST





