कॉमेडियन कपिल शर्मा 10 सितंबर को ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन लेकर आए हैं. इस सीजन के अब तक 2 एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं. कपिल ने इस सीजन की शुरुआत भी अक्षय कुमार के साथ की है. लेकिन ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन को लेकर फैंस भड़क गए हैं. इतना ही नहीं फैंस ने सोशल मीडिया पर शो की काफी आलोचना की है. साथ ही शो ना देखने की भी धमकी दे डाली है. फैंस का कहना है कि Krushna Abhishek को वापस लाओ वरना शो देखना बंद कर देंगे.
फैंस ने सोशल मीडिया पर शो की खूब आलोचना की है. साथ ही पुरानी स्टारकास्ट को वापस बुलाने की मांग भी की है. कुछ यूजर्स ने कपिल के नए सीजन के पहले एपिसोड को अब तक सबसे खराब एपिसोड बताया है. ट्विटर पर #TheKapilSharmaShow भी ट्रेंड करने लगा था. फैंस ने ट्वीट के जरिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन की काफी आलोचना की है.
अक्षय कुमार के साथ किया शो का आगाज
बता दें कि 10 सितंबर को सोनी टीवी पर प्रसारित हुए ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ की गई थी. कपिल शर्मा, अक्षय कुमार को अपना लकी चार्म मानते हैं. इससे पहले के सीजन में भी पहले शो पर कपिल ने अक्षय कुमार को आमंत्रित किया था. इस बार अक्षय कुमार फिल्म ‘कठपुतली’ की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे. अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता, चंद्रचूरसिंह और जैकी भगनानी भी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे.
कृष्णा अभिषेक को वापस बुलाने की मांग
सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल शर्मा की जमकर आलोचना की है. साथ ही पुरानी स्टारकास्ट को वापस बुलाने की मांग भी की है. फैंस ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कृष्णा अभिषेक को मिस किया. ट्विटर यूजर ने लिखा , ‘मैंने कपिल शर्मा शो का पहला एपिसोड देखा. शो में जुड़े नए लोगों को देखकर काफी निराशा हुई.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं कपिल शर्मा शो देख रहा हूं. लेकिन मैं सपना को मिस कर रहा हूं.’
कई फैंस ने नए सीजन के पहले ही एपिसोड को बोरिंग बताया है. बता दें कि कृष्णा अभिषेक ने भी इसको लेकर अपनी बात रखी है. कृष्णा ने कहा कि वह कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं. इस कारण कपिल शर्मा शो के नए सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल शर्मा की जमकर आलोचना की है.
साथ ही पुरानी स्टारकास्ट को वापस बुलाने की मांग भी की है.
तमन्ना भाटिया के साथ फ्लर्ट करते दिखे कपिल
वहीं ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के दूसरे एपिसोड में कपिल ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया था. तमन्ना भाटिया ने भी इस शो में शामिल होकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. साथ ही कपिल के फनी कमेंट्स पर दर्शकों के साथ खिलखिलाती नजर आईं. शो के दौरान तमन्ना भाटिया के साथ कपिल शर्मा ने जमकर फ्लर्ट किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Akshay kumar, Bollywood news, Kapil sharma
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 19:24 IST





