Cinema

कैंसर को हराकर पर्दे पर वापसी कर रहीं महिमा चौधरी, शाहरुख खान के साथ किया था डेब्यू, देखें फिल्मी सफर


साल 1997 में शाहरुख खान के साथ परदेस फिल्म के जरिए डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी 2000 के दशक में सफल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. महिला चौधरी आज यानी मंगलवार को 49 साल की हो गईं हैं. सफल फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली महिला ने एक लंबे वक्त तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिल पर राज किया.

बीता कुछ समय महिमा के लिए काफी कठिन रहा. लंबे समय तक कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के बाद भी महिमा ने हार नहीं मानी और कैंसर से जंग जीत आज फिट हो गईं हैं. महिमा एक बार फिर अपनी आकर्षक मुस्कान बेखरती दर्शकों के बीच नजर आने वाली हैं.अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ महिमा अपने बयानों को लेकर भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं.

इंटरव्यू के दौरान कही यह बातें

बीते साल 2021 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान महिमा ने कहा था कि एक्ट्रेसेस के लिए अब वक्त बदल गया है. अब हीरोइन्स को भी अच्चे पैसे, फेम और विज्ञापन मिलने लगे हैं. लेकिन पहले ऐसा नहीं था. पहले वक्त दूसरा था. महिमा ने कहा था कि पहले अगर हीरोइन किसी को डेट करने लगती थी तो इसकी खबरें सुर्खियों में रहती हैं. क्योंकि पहले लोग हीरोइन को वर्जिन रखना चाहते थे, जिसने कभी किसी को किस भी ना किया हो. अगर कोई हीरोइन किसी को डेट करती थी तो इसे एक टेबू की तरह देखा जाता था. वहीं शादी करना भी काफी मुश्किल था. उस दौर में हीरोइन अगर शादी कर लेती थी तो समझा जाता था कि इसका करियर खत्म हो गया है. वहीं अगर बच्चा हो गया तो करियर के खात्म पर पक्की मुहर लग जाती थी.

कैंसर को हराकर जीती जिंदगी की जंग
बता दें कि महिमा के लिए पिछले कुछ साल काफी मुश्किलों भरे रहे थे. कुछ समय पहले अभिनेता अनुपम खैर ने महिमा के ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी दी थी. महिमा ने कैंसर को लेकर बताया कि समय काफी मुश्किल था. डाइग्नोसिस की वजह से उनके सारे बाल झड़ गए थे. हालांकि महिमा ने कैंसर को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली है. अब महिमा जल्द ही एक बार फिर अभिनय करती नजर आएंगी.

कंगना रनौत के साथ दिखेंगी महिमा
वहीं महिमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी में नजर आएंगी. इस फिल्म में कंगना रनौत और श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे. 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मी महिमा ने अपनी पहली ही फिल्म से करियर का शानदार आगाज किया था. महिमा ने ‘दिल क्या करे’, ‘दाग : द फायर’, ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘धड़कन’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘लज्जा’, ‘बागबान’ और ‘कुछ मीठा हो जाए’ में भी शानदार काम करके सफलता हासिल की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published.