मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज भी इतनी ज्यादा फिट हैं कि कोई भी उनके लुक्स से उनकी उम्र का पता नहीं लगा पाता. साथ ही वो अपने ड्रेसिंग स्टाइल का भी खास ख्याल रखती हैं. लेकिन इस बार मलाइका को अपने लुक पर काफी नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा का ये लुक हुआ वायरल (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 48 साल की उम्र में भी इतनी ज्यादा फिट हैं कि कोई भी उनके लुक्स से उनकी उम्र का पता नहीं लगा पाता. एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग स्टाइल (Malaika Arora dressing style) का भी खास ध्यान रखती हैं. लेकिन इस बीच हाल ही में उन्होंने जो किया है, उसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि मलाइका जवान दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. साथ ही लोगों ने उन पर ‘चोरी’ के आरोप भी लगा डाले. तो क्या है पूरा मामला, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं.
बता दें कि मलाइका को हाल ही में पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया. जिस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट ड्रेस बूट्स के साथ स्टाइल की थी. उनका लुक दिखने में तो काफी कूल और फंकी लग रहा था. लेकिन यहां एक्ट्रेस से ये भूल हो गई कि वो खुद से 19 साल छोटी आलिया भट्ट का लुक (Malaika Arora adopts alia look) अपना बैठी. जी हां, आपको याद दिला दें कि जब एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का प्रमोशन कर रही थी, उसी दौरान उन्होंने ये आउटफिट स्टाइल किया था. उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया था. लेकिन जब लोगों ने इस आउटफिट में मलाइका (Malaika Arora latest look) को देखा, तो उन्होंने तरह-तरह के नेगेटिव कमेंट्स कर डाले. हालांकि, कोई भी आउटफिट पहनना किसी की भी व्यक्तिगत इच्छा है. ऐसे में मलाइका पर यूं सवाल खड़ा किया जाना सही नहीं है.
आपको बताते चलें कि इससे पहले मलाइका का एक और लुक काफी वायरल हुआ था. जिसे उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Malaika Arora with beau Arjun Kapoor) ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया था. जिसमें एक्टर ने खुद के साथ मलाइका की तस्वीर शेयर की है. इस दौरान दोनों एक ही ग्लासेस कैरी किए दिख रहे हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में पूछा भी है कि किसने इसे अच्छी तरह पहना है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों ने जो चश्मा पहना है, उसकी कीमत 7 हजार रुपए है.
संबंधित लेख
First Published : 13 Sep 2022, 10:35:59 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





