Cinema

Maarrich | तुषार कपूर की ‘मारीच’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म | Navabharat (नवभारत)


Maarrich

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) ने आज अपने प्रशंसकों को एक गुड न्यूज़ दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘मारीच’ (Maarrich) का ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। मोशन पोस्टर में फिल्म का नाम और रिलीज डेट नजर आ रहा है और वीडियो के बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई दे रहा है ‘लोग भगवान ढूंढते है मैं शैतान ढूंढ रहा हूं, मामा मारीच की नगरी में फंस गए न’

तुषार कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘सावधान आप मारीच की दुनिया में उलझने वाले हैं। बुराई को पकड़ें! जल्द आ रहा है ट्रेलर! 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में। मारीच की दुनिया, नसीरुद्दीन और माईसेल्फ अभिनीत। तुषार एंटरटेनमेंट हाउस की एक फिल्म, ध्रुव लाथेर द्वारा लिखित और निर्देशित।’ बता दें कि इस फिल्म को तुषार कपूर प्रोड्यूस कर रहे है साथ ही वो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी दिखाई देंगे। वो इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

वहीं नसीरुद्दीन शाह फिल्म में एक कैथोलिक पादरी के भूमिका में दिखाई देंगे। ध्रुव लाथेर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण एनएच स्टूडियोज और तुषार एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि तुषार कपूर की बतौर प्रोड्यूसर यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ‘लक्ष्मी’ को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.