Cinema

Jaikal Mahakal Song Out | फिल्म ‘गुड बाय’ का ‘जयकाल महाकाल’ गाना हुआ रिलीज, मिले 30 लाख से अधिक व्यूज | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता (Actor) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गुड बाय’ (Good Bye) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया था। अब इस फिल्म का पहला गाना ‘जयकाल महाकाल’ रिलीज हो गया है। ये गाना फैंस को काफी इमोशनल कर रहा है। इस गाने को अमित त्रिवेदी और सुहास सावंत ने गाया है और अमित त्रिवेदी ने ही इसे म्यूजिक भी दिया है। स्वानंद किरकिरे ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। ये गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को अब तक 30 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘गुड बाय’ में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।