रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी तरह दर्शक ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 (Bigg Boss 16) के लिए भी काफी एक्साइटेड थे. इस बीच हाल ही में इसके प्रीमियर डेट से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है.
‘बिग बॉस 16’ इस दिन किया जाएगा प्रीमियर (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. जिसकी वजह होती है, उसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स, टास्क्स और अलग-अलग थीम्स. इसी तरह दर्शक ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 (Bigg Boss 16) के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच हाल ही में इसके प्रीमियर (Bigg Boss 16 premiere) से जुड़ी जानकारी सामने आयी है. जिसमें बताया गया है कि यह किस दिन प्रीमियर किया जाएगा. आज हम इस आर्टिकल में आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 16’ के प्रीमियर को दो हिस्सों में बांटा गया है. जिसका पहला हिस्सा आप 01 अक्तूबर, 2022 को देख सकेंगे. जबकि दूसरा 02 अक्तूबर, 2022 को आउट किया जाएगा. प्रीमियर में ज्यादा दिन (Bigg Boss 16 premiere date) का समय नहीं बचा है. ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
बता दें कि इससे पहले शो का बीटीएस वीडियो (Bigg Boss 16 bts video) कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया था. जिसमें पहले तो सेट की झलक दिखाई गई थी. जहां कभी टूटे हुए बर्तन, तो कभी स्टैच्यू और कभी घोड़ा दिखाई पड़ता है. इन सबके बाद सलमान खान ब्लैक कलर के आउटफिट में एंट्री लेते हैं. साथ ही खुलासा करते हैं कि ‘रूल ये है कि इस बार कोई रूल नहीं है.’ इसके साथ ही एक्टर कैमरे के साथ रोटेट होते भी दिखाई पड़ते हैं. फिर कहते हैं, ‘हमेशा फर्स्ट टाइम होता है, हमेशा नेक्स्ट टाइम होता है, लेकिन यह बिग बॉस टाइम है.’ बिग बॉस के सेट से ये बीटीएस वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ, जो लोगों को काफी पसंद भी आया.
आपको बताते चलें कि इस सीजन में एक्साइट करने वाली दो चीजें हैं, पहली थीम और दूसरी कंटेस्टेंट्स लिस्ट (Bigg Boss 16 contestants list). कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं. जिसके मुताबिक राज कुंद्रा, मुनव्वर फारुकी, कनिका मान, ट्विंकल कपूर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी, नुसरत जहां और फरमानी नाज़ शो का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस लिस्ट की पुष्टि नहीं हुई है.
संबंधित लेख
First Published : 14 Sep 2022, 04:08:56 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





