Movie Review

Brahmastra 2 Release Date | ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर की होगी एंट्री, अयान मुखर्जी ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म | Navabharat (नवभारत)


Brahmastra

Photo – Instagram

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बिग बजट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती दिखाई दे रही हैं। फिल्म के एक हफ्ते पूरा होने से पहले ही ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म की सफलता के बाद अब फैंस को ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का इंतजार है। आपको याद दिला दे, यह फिल्म दूसरे पार्ट में बने वाली है इसकी यानी ‘ब्रह्मास्त्र 2: देव’ की घोषणा पहले ही हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन नजर (Hrithik Roshan) आएंगे। ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि दूसरा और तीसरा पार्ट कब रिलीज होगा। तो इस सवाल का जवाब अयान मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिया है।

फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में बात करते हुए अयान मुखर्जी ने कहा, फिल्म का दूसरा पार्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ (ब्रह्मास्त्र 2) दिसंबर 2025 तक दर्शकों को हिट कर सकता है।हालांकि, इस बार अयान ने कंफर्म तारीख की घोषणा नहीं की है। अयान ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस फिल्म को अगले 3 साल में बनाना और रिलीज करना है। बेशक मेकर्स के लिए इस टारगेट को पूरा करना मुश्किल होगा। क्योंकि इस फिल्म का पहला पार्ट बनने में काफी वक्त लगा था। हालांकि, अब हम जानते हैं कि ऐसी फिल्में कैसे बनती हैं।

यह भी पढ़ें

 

अयान ने इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे पार्ट की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। इस दौरान कहानी में कई बदलाव किए गए हैं। अयान ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें इस पर काम करने के लिए काफी समय मिला। इसके अलावा, पहला एपिसोड रिलीज होने के बाद, टीम को अब कुछ समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह नया काम शुरू करेंगे। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणबीर कपूर की जगह किसी और अभिनेता के आने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह या ऋतिक रोशन लीड रोल में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी इस पर कोई सफाई नहीं दी है। ऐसे में ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज से पहले ही ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह के नाम की काफी चर्चा हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.