बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से पर्दे पर दिखने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘मारीच’ (Maarrich) का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की घोषणा पिछले साल जनवरी में तुषार ने खुद किया था. अब फिल्म के मोशन पोस्टर दर्शकों की बेताबी बढ़ा दी. इसके साथ ही तुसार ने अपनी आने वाली फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया है. तुषार के नए पोस्ट के अनुसार, ‘मारीच’ 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
जानकारी के लिए बता दें कि ‘मारीच’ में तुषार कपूर के अलावा लीड रोल में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) दिखने वाले हैं. वहीं अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) तुषार के अपोजिट देखी जाएंगी. बता दें कि तुषार और अनीता करीब 17 साल पहले ‘कुछ तो है’ और ‘ये दिल’ में फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में तुषार जहां एक पुलिसवाले का किरदार निभाया है, जिसे एक डबल मर्डर का केस सुलझाने का मौका मिलता है. जबकि नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म में एक प्रीस्ट का किरदार निभाया है.
सस्पेंस थ्रिलर है फिल्म
‘मारीच’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इसमें तुषार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे. फिल्म से तुषार का फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था. फिल्म की सबसे खास बात ये है कि यह तुषार के प्रोडक्शन हाउस तुषार एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बन रही है. यह उनके एंटरटेनमेंट हाउस की दूसरी फिल्म है. इससे पहले इस कंपनी ने अक्षय कुमार स्टारर ‘लक्ष्मी’ का निर्माण किया था. इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव लाथेर ने किया है.
फिल्म को लेकर उत्साहित हैं तुषार कपुर
आपको बता दें कि तुषार अपनी वापसी और आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ‘मारीच’ को लेकर तुषार कपूर का कहना है कि इस फिल्म को करते हुए अलग-अलग पड़ाव पर उन्हें कई तरह की चुनौतियां मिलीं. उन्होंने पहले जितनी भी फिल्में की हैं, यह उन सबसे अलग है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी अपकमिंग फिल्म में लोगों को उनका नया रूप पसंद आएगा. इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anita hassanandani, Naseeruddin Shah, Tusshar Kapoor
FIRST PUBLISHED : September 14, 2022, 06:50 IST





