Cinema

33 Years Of Chandni | फिल्म ‘चांदनी’ ने पूरे किए 33 साल, अनिल कपूर को आज भी है इस फिल्म का हिस्सा न होने का अफसोस | Navabharat (नवभारत)


33 Years Of Chandni

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) दिवंगत (Late) अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) की स्टारर फिल्म ‘चांदनी’ (Chandni) आज से 33 साल पहले आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में यश चोपड़ा ने स्टार कास्ट के लिए बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने किन्हीं कारणों के चलते इस ऑफर से इंकार कर दिया था। जिसका अफसोस आज भी अभिनेता के मन में हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर और श्रीदेवी के अलावा विनोद खन्ना भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

आज इस फिल्म ने अपने 33 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। दरअसल, अनिल कपूर और एक्टर अनुपम खेर सुबह के समय साथ में सैर पर निकले थे। उनके रास्ते में वो यश चोपड़ा के घर के बाहर रुके और वहां उन्होंने आपस में बातचीत किया। अनुपम खेर ने अनिल कपूर से सवाल करते हुए पूछा, कपूर साहब हम कहां खड़े है?’ जिसपर अनिल कपूर ने जवाब देते हुए कहा, ‘यश जी के घर के पास’ उसके बाद अनुपम खेर ने बताया कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो वो पहली बार यहीं आए थे।

यह भी पढ़ें

उनकी शुरुआत ‘विजय’ से हुई थी। जहां यश चोपड़ा उनका प्ले देखने आए थे और उन्होंने अनुपम खेर से कहा था कि उनका जरूर एक दिन कुछ होगा। अनुपम खेर ने यश चोपड़ा के गेट पर माथा भी टेका। अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘सुबह सुबह मोर्निंग वॉक पर जाते हुए अनिल कपूर और मैं यश चोपड़ा जी के घर के सामने रुके और अपनी पुरानी यादें ताजा की और आशीर्वाद भी लिया!

हमारी (ख़ासकर मेरी) ज़िंदगी में यश जी का बहुत योगदान है! धन्यवाद! आपके प्यार के लिए! संयोग से आज ‘चांदनी’ के 33 साल हो गए हैं!’ उनके इस वीडियो पर अनिल कपूर ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘चांदनी के 33 साल एक फिल्म जो यशजी ने मुझे ऑफर की लेकिन मुझे नहीं करने का अफसोस है .. श्रीजी, ऋषि जी, विनोदजी और यशजी हम सब आपको बहुत याद करेंगे।’ अब फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।