
मुंबई : एक्टर (Actor) और फिल्म क्रिटिक (Film Critic) केआरके (KRK) उर्फ कमाल आर खान बीते दिनों एक विवादित ट्वीट के चलते मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। अब वो जमानत पर बाहर आ गए है। वहीं अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उनके गिरफ्तारी के पीछे किसका हाथ है। कमाल आर खान ने बताया है कि उनके गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन का हाथ नहीं हैं।
केआरके ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कई लोग कह रहे हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था नहीं यह सच नहीं है। करण, शाहरुख, आमिर, अजय, अक्षय आदि का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है।’
यह भी पढ़ें
Many people are saying that @karanjohar was behind my arrest. No, it’s not true. #Karan #SRK #Aamir #Ajay #Akshay etc have nothing to do with my arrest.
— KRK (@kamaalrkhan) September 14, 2022
वहीं बीते मंगलवार को केआरके ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने जेल में सिर्फ पानी पीकर 10 दिन निकाले जिसके चलते उनका वजन 10 घट गया। कमाल आर खान ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी के साथ गुजारा कर रहा था। इसलिए मैंने 10 किलो वजन कम किया है।’
I was surviving with only water for 10 days in lockup. So I have lost 10 kg weight.
— KRK (@kamaalrkhan) September 13, 2022
गौरतलब है कि साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा के बारे में विवादित ट्वीट करने के मामले में केआरके को मलाड पुलिस ने 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था और 7 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया था।





