Cinema

Manmarziyaan से सामने आयी Vicky की दर्द भरी याद, लग गए थे टांके!


विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने बॉलीवुड में अपना काफी नाम बना लिया है. फिलहाल एक्टर अपनी फिल्म ‘मनमर्जियां’ के 4 साल सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने जो घटना शेयर की, वो काफी दर्द भरी है. नौबत ये आ गई थी कि एक्टर को टांके भी लगे थे.

News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 14 Sep 2022, 08:19:33 PM

Vicky Kaushal

विक्की कौशल ने बताया ये किस्सा (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना काफी नाम बना लिया है. आज के समय में एक्टर के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं. जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल एक्टर अपनी फिल्म ‘मनमर्जियां’ के 4 साल (Vicky Kaushal on 4 years of Manmarziyaan) सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने जो घटना शेयर की, वो काफी दर्द भरी है. नौबत ये आ गई थी कि एक्टर को टांके भी लगे थे. आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं. 


आपको बता दें कि विक्की ने इससे जुड़ी तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज (Vicky Kaushal instagram page) से शेयर की है. जिसमें देखा जा सकता है कि विक्की बैठे दिख रहे हैं. जबकि कोई उनके चेहरे की तरफ ध्यान से देख रहा है. इसके साथ एक्टर ने पहले तो 4yearsofManmarziyaa का हैशटैग इस्तेमाल किया है. इसके बाद उन्होंने बताया है, ‘”आशिकों की जान लेगा तू!”…वह सीन, जिसमें मेरी आंख के नीचे कुछ टांके लगे थे. विक्की संधू की भूमिका निभाने के दौरान का अनुभव! साथ में यादगार यात्रा के लिए आभारी हूं.’ एक्टर ने अपने साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप समेत तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, आनंद एल राय को टैग किया है. इस पोस्ट पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं. 

खैर, इसके अलावा आपको बताते चलें कि एक्टर अपने एक हालिया ऐड कैंपेन (Vicky Kaushal Katrina Kaif ad) के चलते भी चर्चा में हैं. जिसमें उन्होंने पहली बार साथ काम किया है. जिसके बाद से उनकी तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं. वहीं, विक्की (Vicky Kaushal upcoming movies) अन्य चार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. जिनमें ‘सैम बहादुर’, ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’, ‘लुक्का छुप्पी 2, ‘तख्त’ का नाम शामिल है. वहीं, इसके पहले एक्टर ‘सरदार उधम’ में दिखाई दिए थे. फैंस इन फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड हैं. जिसका जिक्र वे अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करते रहते हैं. 






संबंधित लेख

First Published : 14 Sep 2022, 08:19:33 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply