Entertainment 5 Positive News: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah chashma) में बीते दिनों कई बदलाव देखने को मिले. शो के कई स्टार कलाकार इसे अलविदा कह चुके हैं. दर्शक शैलेश लोढ़ा के शो छोड़कर जाने से काफी दुखी हैं. शो के पिछले कई एपिसोड में जेठालाल के दर्शन भी नहीं हुए तो दर्शकों को उनके शो छोड़कर जाने की आशंका भी सताने लगी.
‘Taarak Mehta’ के जेठालाल घूम रहे अमेरिका, फैंस बोले- ‘आपके बिना शो में मजा नहीं’
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कई दर्शकों को लगता है कि मेकर्स, दिलीप जोशी को रिप्लेस करना चाहते हैं. इस वजह से कुछ दर्शक शो के प्रोड्यूसर्स को चेतावनी दे रहे हैं, पर सच्चाई यह है कि दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल अभी भी शो से जुड़े हुए हैं. वे फिलहाल घूमने-फिरने में मग्न हैं.
Brahmastra Movie: ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के बाद मौनी रॉय ने बेबी प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक खास पहचान बनाई हैं. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में विलेन जुनून का किरदार निभा मौनी इन दिनों दर्शकों की वाहवाही लूट रही हैं. फिल्म के साथ-साथ ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली मौनी अपने हस्बैंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ आए दिन तस्वीरें शेयर कर खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की झलक दिखाती रहती हैं. अब चूंकि मौनी और सूरज की शादी को 8 महीने हो चुके हैं तो लोग उनकी बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. इस पर मौनी ने भी अपनी प्राथमिकताओं के बारे में खुलासा कर दिया.
Social Talent: ‘पेपर क्वीन’ के नाम से फेमस हैं अपेक्षा राय, अखबार से बना डालती हैं अतरंगी ड्रेस
Social Talent: आज के जमाने में सोशल मीडिया उन टैलेंटेड लोगों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां वे अपने हुनर को दुनियाभर के सामने रख सकते हैं और ये सौ टका सच है कि अगर आपके अंदर कुछ करने का हुनर है तो फिर आपको आपकी पहचान बनाने से कोई नहीं रोक सकता है. सोशल मीडिया एक खुला मंच है, टैलेंटेड लोग कड़ी मेहनत कर, इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं.
क्या आपको भी है ‘ब्रह्मास्त्र’ के Unreleased Songs का इंतजार? तो जान लीजिए कब होने वाले हैं रिलीज
Brahmastra Unreleased Songs: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन की है. 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. इससे साफ पता चलता है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है. इसी बीच अब फिल्म के अनरिलीज गानों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं.
‘National Cinema Day’ की बदली तारीख, दर्शक अब इस दिन सिर्फ 75 रुपये में खरीद पाएंगे मूवी टिकट
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को स्थगित कर दिया है जो पहले 16 सितंबर को मनाया जाने वाला था. देश भर में नेशनल सिनेमा डे मनाने के लिए, पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल और डिलाइट समेत कई मल्टीप्लेक्स में 4 हजार से ज्यादा स्क्रीनों पर 75 रुपये में मूवी टिकट देने की पेशकश की गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : September 15, 2022, 05:30 IST





