नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसके बारे में अक्सर उन्हें चर्चा करते भी देखा गया है. उन्होंने इंडस्ट्री में खुद अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है. नोरा फतेही इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने जबरदस्त डांस और ग्लैमरस ड्रेसिंग के लिए जानी जाती हैं. अपने इन्हीं खासियतों की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में भी रहती हैं. हाल ही के दिनों में नोरा अपनी ब्लू वेलवेट ड्रेस की वजह से चर्चा में थीं, जिसमें वह थोड़ी अनकंफर्टेबल लगीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @norafatehi)





