Norway Festival: नॉर्वे के ओस्लो (Oslo 2022) में आयोजित बॉलीवुड फेस्टिवल के 20वें संस्करण में फिल्म डायरेक्टर-एक्टर राहुल मित्रा (Rahul Mittra), एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल (Sham Kaushal) और फेमस लेखक, एक्टर-निर्देशक सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) को सम्मानित किया गया.
लोरेन्सकोग कल्टुरहस केंद्र में आयोजित शानदार अवार्ड इवेंट में लोरेन्सकोग के मेयर रैगनहिल्ड बर्गहाइम (Ragnhild Bergheim) ने शाम कौशल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया जबकि सौरभ शुक्ला और राहुल मित्रा को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया.
अवार्ड पाकर खुश हैं शाम कौशल
सम्मानित होने के बाद शाम कौशल ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया जिनके साथ उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने चार दशक के करियर में काम किया. इस दौरान उन्होंने सभी से सपने देखना कभी बंद न करने का आग्रह किया.
सौरभ शुक्ला- राहुल मित्रा ने शेयर किया अपना अनुभव
सौरभ शुक्ला ने अमीर बनने के अपने जुनून को साझा किया. उन्होंने कहा कि जब वह वर्षों पहले मुंबई आए और आखिरकार जो करना उन्हें पसंद था, उसे करने और ऐसा काम पाने में पूरी तरह सफल रहे. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह अमीर होने जैसा है.’ राहुल मित्रा ने ईरानी अभिनेता सैम नौरी, हेलिया इमामी और शरीफिनिया के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे मजबूत सॉफ्ट पावर के रूप में बात की और दुनिया में सांस्कृतिक कूटनीति को बढ़ाने के प्रमुख हथियार के रूप में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला.
इन सितारों संग काम कर चुके हैं शाम कौशल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाम कौशल बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के पिता हैं. वह बॉलीवुड में अपने एक्शन डायरेक्शन के लिए फेमस हैं. बताया जाता है कि नाना पाटेकर ने उन्हें अपनी मूवी ‘प्रहार’ में मौका दिया था. हालांकि, बतौर एक्शन डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म ‘इंद्रजालम’ (मलयालम) थी. उन्होंने ने अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अमरीश पुरी, गोविंदा, ऋषि कपूर, अक्षय कुमार सहित तमाम हस्तियों के साथ फिल्मों में बतौर ऐक्शन डायरेक्टर काम किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 15, 2022, 12:07 IST





