Cinema

सलमान खान के संग एक्शन फिल्म बनाने को बेताब हैं डायरेक्टर अली अब्बास जफर! चौथी बार बन पाएगी ये जोड़ी?


‘सुल्तान’ ( Sultan 2016), ‘टाइगर ज़िंदा है’ ( Tiger Zinda Hai (2017) और ‘भारत’ (Bharat 2019) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के साथ सलमान खान (Salman Khan) की जोड़ी देखने वाली है. इस बात को खुद निर्देशक ने अपने हालिया एक इंटरव्यू में सलमान के फैंस को हिंट दिया है. रिपोर्ट के अनुसार अली भाईजान के साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म करने वाले हैं जो बिग बजट वाली है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अली अब्बास जफर ने ये स्वीकार किया कि आने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट पर उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर ने कहा, ‘इंशाअल्लाह सलमान सर और मैं एक बड़े बजट की फिल्म करने के लिए एक साथ आएंगे. मैं उनके साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म करना चाहता हूं. इस फिल्म पर मैंने काम शुरू कर दिया है और मैं जल्द ही उनके साथ स्क्रिप्ट को शेयर करूंगा.’

चौथी बार बनेगी जोड़ी

अली अब्बास जफर के बयान पर अगर गौर करें तो यह चौथी बार होगा जब बड़े पर्दे पर सलमान और अली की जोड़ी देखी जाएगी. हाालंकि अभी सलमान का इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. वहीं अभी सलमान ने फिल्म के लिए हां कहा है या ना ये भी बात कंफर्म नहीं हो गया है क्योंकि सलमान अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं देखा है.

‘टाइगर 3’ का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

बातचीत में आगे अली जफर ने कबीर खान और मनीष शर्मा की तारीफ कीं और ‘टाइगर 3’ पर अपना रिएक्शन दिया. रिपोर्ट के अनुसार,डायरेक्टर ने कहा कि वो अपनी वर्क कमिटमेंट्स के चलते यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की एक्शन-थ्रिलर टाइगर फ्रैंचाइज़ी के तीसरे भाग को निर्देशित नहीं कर सके, लेकिन वो इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आगे बातचीत में उन्होंने ने कबीर खान और मनीष शर्मा की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि कबीर खान, मैं और अब मनीष, हम सभी ने अपनी-अपनी शख्सियत को अपनी बनाई फिल्मों में लाया. मैं ‘टाइगर 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मुझे लगता है कि यह बहुत मनोरंजक होगा. मैं खुश हूं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कबीर खान ने 2012 में पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ का निर्देशन किया, वहीं जफर ने दूसरे भाग ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन किया था. अब 21 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर हिट होने वाली थ्रीक्वेल, फैन और बैंड बाजा बारात फेम मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है.

Tags: Ali Abbas Zafar, Bollywood movies, Salman khan

Leave a Reply